हर इंसान की गरिमा, हमारा संकल्पStanding for Human Rights & Justice
विश्व मानवाधिकार एसोसिएशन देशभर में मानव अधिकारों की रक्षा, कानूनी सहायता और सामाजिक न्याय के लिए कार्यरत है।
अलीगढ़ में निःशुल्क कानूनी सहायता शिविर का सफल आयोजन।
महिला सशक्तिकरण कार्यशाला में 300+ महिलाओं ने लिया भाग।
संगठन को राज्य स्तरीय सामाजिक कार्य सम्मान से नवाज़ा गया।
बाल अधिकार जागरूकता अभियान अब 10 नए जिलों में शुरू।
स्वास्थ्य शिविर में 1,200 से अधिक लोगों की निःशुल्क जांच।
न अमीर गरीब, न ऊंच नीच, न जाति धर्म का बंधन
आओ हम सब मिलकर करें सिर्फ मानवता का वंदन
जिला मुख्यालय पर आयोजित शिविर में 80+ लोगों को निःशुल्क कानूनी परामर्श दिया गया।
स्वरोजगार एवं कानूनी अधिकारों पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न।
ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित शिविर में 1,200 से अधिक लोगों की जांच हुई।

वर्ष 2015 में स्थापित, विश्व मानवाधिकार एसोसिएशन (Reg. No. 151028) एक गैर-राजनीतिक, गैर-लाभकारी संगठन है जो देश के हर नागरिक को उसका मौलिक अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। हम कानूनी सहायता, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला-बाल अधिकार जैसे क्षेत्रों में देशभर की शाखाओं के माध्यम से कार्य करते हैं।
हमारी टीम प्रशिक्षित स्वयंसेवकों, अधिवक्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं से मिलकर बनी है, जो मानवाधिकार हनन की हर शिकायत को गंभीरता से सुनते हैं और उचित मंच तक पहुँचाते हैं।
पूरा परिचय पढ़ें
विश्व मानवाधिकार एसोसिएशन, एक ऐसी संस्था है जो समाज में हर व्यक्ति के मौलिक अधिकारों की रक्षा और संवैधानिक सुरक्षा के लिए निरंतर कार्यरत है। इस संघ का उद्देश्य न केवल लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है, बल्कि उनके अधिकारों की उल्लंघना के खिलाफ संघर्ष करना भी है। संघ के प्रयासों से समाज के हर वर्ग, विशेष रूप से कमजोर और वंचित समुदायों के अधिकारों की रक्षा संभव हो रही है।
आप सभी का समर्पण और दृढ़ संकल्प न केवल हमारे समाज में बदलाव ला रहा है, बल्कि यह देश के संविधान और मानवाधिकारों के प्रति हमारी जिम्मेदारी को भी बल दे रहा है। हमारे समाज में समानता, न्याय और स्वतंत्रता का आदर्श केवल तभी संभव है जब हम सभी मिलकर अपने अधिकारों की रक्षा करें।
विश्व मानवाधिकार एसोसिएशन की टीम के सभी सदस्य, आप सभी का कार्य सराहनीय और प्रेरणास्त्रोत है। हम आपके साथ मिलकर समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने के लिए संकल्पित हैं। मानवाधिकारों की रक्षा और संविधान की सुरक्षा के प्रति आपकी प्रतिबद्धता न केवल हमारे देश, बल्कि पूरे समाज के लिए एक उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगी। आपका कार्य प्रेरणा का स्रोत है, और हम आपके प्रयासों का समर्थन करते हुए एक समान, न्यायपूर्ण और समावेशी समाज की दिशा में आगे बढ़ते रहेंगे। धन्यवाद।
समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान के लिए चलाई जा रही प्रमुख परियोजनाएँ।
वंचित एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए मुफ़्त कानूनी परामर्श और प्रतिनिधित्व।
विवरण देखेंग्रामीण एवं शहरी झुग्गी क्षेत्रों के बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा केंद्र।
विवरण देखेंदूरदराज़ क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर।
विवरण देखेंस्वरोजगार प्रशिक्षण, कानूनी जागरूकता एवं सुरक्षा हेतु कार्यशालाएँ।
विवरण देखेंप्राकृतिक आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत सामग्री एवं पुनर्वास सहायता।
विवरण देखेंहमारे कार्यक्रमों एवं शिविरों की कुछ यादगार झलकियाँ — किसी भी चित्र पर क्लिक करके बड़ा देखें।
जिन लोगों को हमारे संगठन से सहायता मिली, उनकी कुछ बातें।
सदस्य बनें, स्वयंसेवा करें या दान देकर मानव अधिकारों की लड़ाई में हमारा साथ दें।